2020/06/30

20 साल की मानसिक विकलांग युवती से गैंगरेप

मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक मानसिक विकलांग युवती से गैगरेप का मामला सामने आया है। POLICE ने बताया कि घटना खड्‌डी गांव की है। पीड़ित की उम्र 20 साल है। वह मानसिक रूप से कमजोर है और बोल-सुन नहीं सकती। वह रविवार शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां आरोपी घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने करीब 2 घंटे तक युवती के साथ दरिंदगी की। रात करीब 9 बजे परिवार वालों ने युवती को ढूंढना शुरू किया तो वह तालाब के पास जख्मी हालत में मिली।इस मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। सभी का  उम्र 10 से 15 साल के अंदर का हैं। उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।घटना के बाद मां ने पीड़ित से शरीर पर लगी चोट और घर नहीं लौटने का कारण पूछा तो उसने रोते हुए इशारों में आपबीती बताई। माता-पिता उसे रात में ही लेकर गौरिहार थाना पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।