2020/06/15

पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट

पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट
BIHAR PATNA CITY वाईपास थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है वहीं इस मामले में जितेंद्र कुमार पटना एसपी ईस्ट ने बताया कि यह परिवार बैंकों में रेकी करने के  बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे तो वहीं दूसरी तरफ सुनसान जगह पर आने जाने वाले लोगों को लूट कर फरार हो जाते थे।पटना पुलिस इन लुटेरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी और आखिर कर पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली और लूट की घटना देने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  है बताया जाता है कि पिछले दिनों वायपास थाना क्षेत्र के महारानी कॉलोनी के पास बैंक से रुपए निकाल कर आ रहे एक वृद्ध महिला से इन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।बताया जाता है यह हाजीपुर के रहनेवाले है।सिटी एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया को पकड़े गए अपराधियों का कई थानों में आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस कई मामलों में इनकी तलाश में जुटी थी.