NEW DELHI- गुजरात और जम्मू-कश्मीर में भूकंप से दहशत फैल गई है। गुजरात के राजकोट में रात 8.13 मिनट पर 5.5 तीव्रता का भूंकप आया है। भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ में बताया गया है। राजकोट, जामनगर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़ के अलावा अहमदाबाद समेत अन्य स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए। कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं तो कुछ जगहों से मकानों के छते से मलबा गिरा है। कुछ ही देर बाद रात 8 बजकर 35 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के कटरा में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप आया है।गुजरात के राजकोट में धरती हिलते ही लोग घरों के बाहर निकले। लोगों ने बताया कि झटके काफी तेज थे और कई सेकंड तक वह इसे महसूस करते रहे। कई जगह मकानों में दरारें पड़ गई हैं।
Home
Earthquake
GUJRAT
JAMMU KASHMIR
गुजरात में 5.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कहीं मकानों में दरारें तो कहीं छत का हिस्सा गिरा, जम्मू-कश्मीर में भी हिली धरती