इस मौके पर सुशील मोदी ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से बिहार के शहीद जवानों के परिजनों को करीब 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि शहादत की कोई कीमत नहीं होती है, क्योंकि जो चले गए वो वापस लौटकर नहीं आ सकते हैं।समस्तीपुर डीएम, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डिप्टी एसपी, एसडीपीओ एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Home
Bihar
Samastipur
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने समस्तीपुर के शहीद अमन की मां को सौंपा 36 लाख का चेक
2020/06/22
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने समस्तीपुर के शहीद अमन की मां को सौंपा 36 लाख का चेक
BIHAR SAMASTIPUR-भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी, लद्दाख में हुए संघर्ष में वीरगति को प्राप्त सुल्तानपुर, मोहीउद्दीन नगर, समस्तीपुर के वीर सपूत शहीद अमन कुमार के परिवार को राज्य सरकार के निर्देश पर उनके आवास जाकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहत कोष से प्राप्त 36 लाख रूपये अनुग्रह की राशि का चेक प्रदान किया।