ताइवान न्यूज के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश से दुनिया की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना के संभावित नुकसान से चीन के लोग काफी चिंतित हैं। न्यू टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के आश्वासन (बांध संरचनात्मक रूप से मजबूत है) के इतर वांग ने दावा किया है कि बांध खतरे में है।
वांग वेइलुओ ने बताया कि बांध की डिज़ाइन, निर्माण और गुणवत्ता निरीक्षण सभी एक ही समूह द्वारा किया गया था और यह परियोजना बहुत जल्द ही समाप्त हो गई थी। उन्होंने कहा कि यहां तक कि चीनी जल संसाधन मंत्री ये जियानचुन ने 10 जून की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि देश में कम से कम 148 नदियों के जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हैं।