2020/05/31

झारखंड में लॉकडाउन छूट पर आज फैसला लेगी हेमंत सरकार, होंगे कई बदलाव

झारखंड में लॉकडाउन छूट पर आज फैसला लेगी हेमंत सरकार, होंगे कई बदलाव

केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन पांच को लेकर शनिवार शाम जारी दिशा-निर्देशों का राज्य सरकार ने अध्ययन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड में लॉकडाउन के अगले चरण के स्वरूप पर अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद निर्णय लेंगे। चर्चा में सार्वजनिक  परिवहन और बाजार प्रमुख रूप से होगा। प्रवासी श्रमिकों के आने और कोरोना संक्रमण बढ़ने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सरकार छूट पर कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ लेगी।  मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले ही यह स्पष्ट किया है कि वह कोरोना संक्रमण की गति और रिकवरी रेट का अध्ययन करने के बाद जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाने पर निर्णय ले सकते हैं। लॉकडाउन में ढील की कोई जल्दबाजी नहीं है। सीएम ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करके राज्य के लोगों की जिंदगी बचाना है। 

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, कोविड केसों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा, अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें कोई जल्दी नहीं है। अगर राज्य के लोग सुरक्षित रहेंगे तो गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। हमारी प्राथमिकता लोगों को बीमारी और भूख से बचाना है।