2024/11/04

समस्तीपुर : रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन के समीप होगा ROB का निर्माण

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक अच्छी खबर सामने आ रही हैं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नें मंजूरी दी है। 

इस पर समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी ने 
हम हमारे देश के यशस्वी रेलवे मंत्री आदरणीय श्री अश्विनी वैष्णव जी तथा NDA सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि हमारे द्वारा पूर्व में किए गए आग्रह पर ध्यान देते हुए, आपने रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन के समीप दामोदर पुल और गांधी चौक के मध्य रेल सड़क पर ROB के निर्माण सहित समस्तीपुर लोकसभा से जुड़े अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यह निर्णय हमारे समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास और हमारे अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

आपके समर्थन से हमें विश्वास है कि यह परियोजना ससमय पूर्ण होगी और इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का ना सिर्फ समाधान होगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहायक होगी।एक बार पुनः सहृदय आभार और सभी क्षेत्रवासियों को अशेष शुभकामनाएं।