-->

Breaking News

रोसड़ा अरुण महतो हत्या कांड का खुलासा,murder लिए राजा झा ने दी थी 5 लाख की सुपारी,पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR : विगत नगर परिषद् चुनाव में अभियुक्त राजा झा उर्फ साकेत कुमार, पे०-शशिधर झा, सा०- कटहरबन्नी, वार्ड न0-15, थाना- रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर चेयरमैन पद पर तथा मृतक अरूण कुमार उर्फ अरुण महतो सा०- लक्ष्मीपुर, वार्ड नं0-22, थाना- रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर वाईस चेयरमैन पद पर चुनाव लड़े थे।

दोनों के बीच आपसी समझौता हुआ था कि आप मुझे वाईस चेयरमैन पद के लिए सपोर्ट कर दीजिए में आपको चेयरमैन पद पर सपोर्ट कर दूंगा और दोनो चुनाव जीत जायेंगे समाझीता के तहत राजा झा उर्फ साकेत झा ने अरुण महतो को पाँच लाख रूपया चुनाव लड़ने के लिए दिया लेकिन चुनाव से दो-तीन दिन पहले मृतक अरुण महतो द्वारा राजा झा को सपोर्ट न कर वर्तमान चेयरमैन श्यामबाबु को सपोर्ट कर दिया गया जिस कारण राजा झा उर्फ साकेत कुमार 1300 (तेरह सौ वोट से चुनाव हार गया।

 चुनाव हारने की में राजा झा अरुण महतो की हत्या करने की योजना बनाने लगा। राजा झा पृ 2/4 के मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद था जहाँ उसकी जान पहचान सुभा मुजफ्फरपुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद राजा झा वापस रोसड़ा आ कर जमान का कारोबार करने लगा इसी बीच अपराधकर्मी सुभाष झा इसी वर्ष अप्रैल माह में राजा झा के घर पर आया। सुभाष झा ने राजा झा को कहा की मुझे कोई बहुत बड़ा सा काम चाहिए राजा झा पूर्व से चुनावी रंजिश के कारण मृतक अरुण महतो की हत्या करवाने की फिराक में था राजा झा ने अरुण महतो की हत्या करने की सुपारी पाच लाख में सुभाष झा को दे दी।

सुभाष झा को अग्रिम के राशि के रूप में तीन लाख रुपया राजा झा ने दे दिया। एवं दो लाख रूपये घटना के बाद सुभाष झा को दरभंगा के दिल्ली मोड पर पहुंचाया। राजा झा ने शूटर सुभाष झा को मृतक अरुण महतो के घर के आस-पास के जाने आने

वाले रास्तों के बारे जानकारी उपलब्ध करायी। सुभाष झा माह अप्रैल में ही अपने दो अन्या

अपराधी सार्थियों के साथ मृतक अरुण महतो की मारने की फिराक में था लेकिन विभूतिपुर थानान्तर्गत कुछ माह पहले डेयरी फॉर्म संचालक के साथ हुए लूट-पाट की घटना में सुभाष झा के दो साथी के पकड़ा जाने के कारण हत्या करने की योजना विफल हो गयी। पुनः सावन माह आ जाने के कारण सुभाष झा घटना करने में असफल रहा।

सुभाष झा राजा झा के कहने पर अपने दो साथियों 1 मो० अवरार (गरौल थाना क्षेत्र) 2. विक्की कुमार, सा० कन्हौली, थाना-मिठनपुरा से सम्पर्क कर घटना की योजना बनायी। दिनांक 05.09.2023 को मो० अवरार अपने साथी विक्की के साथ मुजफ्फरपुर से अपने लाल एवं काले गैलेम्बर मोटर साईकिल से दलसिंहसराय पहुंचा जहां मुख्य शूटर सुभाष झा के साथ रात्रि दलसिंहसराय में ही रूका पुनः दिनांक 06.09.2023 को तीनों शूटर एक ही मोटर साईकिल से दलसिंहसराय से रोसड़ा पहुंचा रोसड़ा बाजार पहुंचने पर सुभाष झा अपने दोनों सार्थियों को एक चाय की दुकान पे बैठा कर रहने के लिए कमरा खोजने चला गया चूंकि, सुभाष झा पूर्व से कई बार रोसड़ा आता जाता था इसलिए उसको पूरे इलाके की जानकारी थी।

सुभाष झा ने 1500रु रूपये में एक लॉज में कमरा बुक कराया और अपने दो अन्य साथियों के साथ रूका मुख्य साजिशकर्ता राजा झा के कहने पर राजा झा का एक अन्य साथी अमन कुमार उर्फ छोटू एवं राजेश मंडल दोनों एक बैग में घटना करने के लिए हथियार लेकर सुभाष झा के बताये गये जगह पर पहुंचा और सुभाष झा को हथियार मुहैया कराया।

इस बीच सुभाष झा राजा झा से मोबाईल के माध्यम से लगातार सम्पर्क में था। पुनः दिनांक 07.09.2023 को तीनों शूटर अपराध मोटर साईकिल से पहले सुबह में स्टेडियम पहुंचे उसके बाद गांधी चौक के पास स्थित एक नास्ते की दूकान पर जा कर रूके और मृतक अरुण महतो के आने-जाने की गतिविधि की संबंध में सूचना का इन्तजार करने लगे फोन आने पर तीनों अपराधी हथियार लेकर अरुण महतो के घर के पास पहुंचे मृतक अरुण महतो पैदल ही सड़क से गुजर रहे थे तभी तीनों अपराधियों में से सुभाष झा ने अरुण महतो को गोली चला दी और भाग गये।

मो० अवरार हेलमेट पहने हुए मोटर साईकिल चला रहा था जबकि विक्की कुमार बीच में बैठा हुआ था और सुभाष झा मोटर साईकिल के पीछे बैठा हुआ था। ये सभी लोग घटना करने के बाद दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। उक्त मामले में रोसड़ा थाना द्वारा रोसड़ा थाना कांड

सं0-503/23, दिनांक-09.09.2023 धारा 302/120 (बी) / 34 भा0द0वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रोसड़ा के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया।

एस०आई०टी० द्वारा मानवीय आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु समस्तीपुर जिले एवं अन्य जिलों में कई जगहों पर लगातार छापामारी की जा रही थी छापामारी के क्रम में विक्की कुमार,, पे०- देवेन्द्र सहनी, सा०- लक्ष्मीपुर, कन्हौली थाना-मिठनपुरा, जिला-मुजफ्फरपुर को उसके मुजफ्फरपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। विक्की कुमार ने घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया!

कोई टिप्पणी नहीं