-->

Breaking News

ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक

DESK : ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। ऋतुराज ने 77 गेंद पर 10 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। भारत ने 12 गेंद बाकी रहते ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ICC रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में वर्ल्ड कप से ठीक पहले दुनिया की नंबर वन टीम बन गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य रखा था। ऐसे में ऋतुराज और शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। पैट कमिंस के पहले ओवर की पांचवीं गेंद लेंथ डिलीवरी ऑन मिडिल स्टंप थी। ऋतुराज ने टॉप ऑफ द बाउंस पर आते हुए फाइनलेग की दिशा में कलाइयों के सहारे चौका जड़ दिया। एबॉट के छठे ओवर की चौथी गेंद फुल एंड वाइड आउटसाइड ऑफ स्टंप थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने फेस ऑफ द ब्लेड खोलते हुए गैप में स्क्वायर ड्राइव किया और 4 रन अपने नाम कर लिया। यह शॉट बल्लेबाज का कॉन्फिडेंस दिखा रहा था। कैमरन ग्रीन के नवें ओवर की चौथी गेंद लेंथ डिलीवरी जस्ट आउटसाइड ऑफ थी। ऋतुराज ने पॉइंट की दिशा में पंच करते हुए चौका हासिल कर लिया। परफेक्ट टाइमिंग। 

कंगारुओं के लिए पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर एबॉट आए। पांचवीं गेंद पर ऋतुराज को विड्थ मिला। शानदार टाइमिंग और जबरदस्त प्लेसमेंट के साथ खूबसूरत कवर ड्राइव। बल्ले से निकलते ही गेंद पर चौके की छाप लगी थी। ओवर की अंतिम गेंद भी लेंथ डिलीवरी जस्ट आउटसाइड ऑफ। ऋतुराज गायकवाड़ ने इंतजार किया। फिर से एक दफा लाजवाब कवर ड्राइव और बदले में एक और चौका। दोनों शॉट्स में बस इतना सा फर्क रहा कि इस बार गेंद ज्यादा तेजी से सीमा रेखा पार गई। भारत ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद बगैर नुकसान 66 रन बना लिए। कैमरन ग्रीन के 13वें ओवर की चौथी गेंद मिडिल स्टंप पर शॉर्ट बॉल थी। ऋतुराज ने हुक करने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का महीन किनारा लेकर हेलमेट से टकराते हुए विकेटकीपर के सर के ऊपर से 4 रन के लिए चली गई। एडम जैम्पा के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद मिडिल एंड लेग स्टंप पर थी। ऋतुराज ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप शॉट खेलते हुए चौका हासिल कर लिया।एबॉट के 18वें ओवर की दूसरी गेंद बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी थी। ऋतुराज ने वाइड ऑफ स्वीपर कवर की दिशा में पंच करते हुए 2 रन बटोर लिया और अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया। 

एबॉट ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद विकेट पर शॉर्ट बॉल रखी। ऋतुराज गायकवाड़ ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में 2 फील्डर्स के बीच से चौका जड़ दिया। ओवर की अंतिम गेंद बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी क्लोज टु द ऑफ स्टंप थी। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में लाजवाब टाइमिंग के बूते चौका हासिल कर लिया। एडम जैम्पा के 22वें ओवर की तीसरी गेंद धीमी गति के साथ क्लोज टु द ऑफ स्टंप थी। ऋतुराज ने आखिरी लम्हे में बल्ले का फेस खोला और थर्ड मैन की दिशा में चौका अपने नाम कर लिया। हालांकि इसी ओवर की अगली गेंद पर जैम्पा के खिलाफ स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में ऋतुराज LBW हो गए। पर आउट होने से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 142 रनों की साझेदारी बनाई। ऋतुराज ने 71 रन बनाकर एशियन गेम्स की कप्तानी से पहले अपनी शानदार फॉर्म दिखाई। शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप ने ही इस मुकाबले मे भारत की जीत तय कर दी थी। आपसब ए बताए कि आपको ऋतुराज गायकवाड़ की यह अर्धशतकीय पारी कैसी लगी.

कोई टिप्पणी नहीं