SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर-सौखौड़ा मुख्य पथ में सहूरी गांव के निकट एक निजी स्कूल के पास से शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सैदपुर से सौखौरा मुख्य पथ के सहूरी के निकट स्थित एक निजी स्कूल के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक विक्षिप्त था। वह सैदपुर के आसपास घूमता रहता था। लोगों से मांग कर भोजन करता था। लोगों ने आशंका जतायी कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेजा गया है।