2023/02/10

समस्तीपुर व सोनपुर मंडल की 38 सवारी ट्रेनों का बदला समय,यहाँ देखें ट्रेने के पूरी लिस्ट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर रेल मंडल एवं सोनपुर रेल मंडल से जुड़ी 38 सवारी गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें अधिकांश ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचने वाली एवं खुलने वाली ट्रेन का नाम शामिल हे। इस संबंध में ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने सूची जारी करते हुए कहा है कि 12 फरवरी से समय पालन में और सुधार के लिए समस्तीपुर एवं सोनपुर मंडल के पैसेंजर ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय संशोधन किया गया है। इसके तहत समस्तीपुर रेल मंडल के गाड़ी संख्या 05593 समस्तीपुर - जयनगर डेमू का जयनगर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 17.55 बजे होगा। 

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05526 रक्सौल समस्तीपुर पैसेंजर का समस्तीपुर स्टेशन पर आगमन समय 00.35 बजे, 05590 दरभंगा समस्तीपुर डेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 11.30 बजे, 05498 गोरखपुर नरकटियागंज पैसेंजर का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 04.00 बजे, 05040 गोरखपुर नरकटियागंज पैसेंजर का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 17.50 बजे, 05588 नरकटियागंज रक्सौल पैसेंजर का रक्सौल स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 19.10 बजे, 05534 जयनगर दरभंगा पैसेंजर का दरभंगा स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 16.30 बजे, 05276 समस्तीपुर सहरसा मेमू का समस्तीपुर स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 22.10 बजे, 05536 जयनगर समस्तीपुर पैसेंजर का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.50 बजे, 05533 दरभंगा जयनगर पैसेंजर का जयनगर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 21.00 बजे, 05257 मुजफ्फरपुर नरकटियागंज मेमू का नरकटियागंज स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 17.40 बजे एवं 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर का नरकटियागंज स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 05.20 बजे होगा। ।

एक सवारी गाड़ी में स्टेशनों पर बदलाव

इसी तरह गाड़ी संख्या 05234 समस्तीपुर बरौनी पैसेंजर संशोधित समयानुसार 19.00/01 बजे उजियारपुर, 19.07/08 बजे नजीरगंज, 19.15/17 बजे दलसिंहसराय, 19.23/24 बजे साठाजगत, 19.31/33 बजे बछवारा, 19.38/39 बजे मजनुपुर नवादा, 19.45/46 बजे तेघरा, 19.51/52 बजे बरौनी फ्लैग रूकते हुए 20.50 बजे बरौनी पहुंचेगी।

मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर भी बदलाव

ट्रेन संख्या 05261 मुजफ्फरपुर रक्सौल मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 08.32 बजे। 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 15.32 बजे। 05287 मुजफ्फरपुर रक्सौल मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 18.32 बजे। 05288 रक्सौल मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.30 बजे। 05258 नरकटियागंज मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 14.50 बजे। 05262 रक्सौल मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 21.35 बजे। 05254 पाटलीपुत्र-मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 23.00 बजे। 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू का सोनपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 15.20 बजे। 05242 पंचदेवरी हाल्ट सोनपुर डेमू का सोनपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 11.45 बजे।

इस ट्रेनों का भी बदला समय

इस ट्रेनों का भी बदला समय: ट्रेन संख्या 05234 समस्तीपुर बरौनी डेमू का समस्तीपुर स्टेशन से संशोधित प्रस्थान समय 18.50 बजे। 05505 समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 18.15 बजे। 05249 कटिहार बरौनी मेमू का बरौनी स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 22.30 बजे। 05506 मुजफ्फरपुर समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 20.20 बजे। 05501 बरौनी समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 09.45 बजे। 05256 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मेमू का समस्तीपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 23.35 बजे। 05255 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू का मुजफ्फरपुर स्टेशन पर संशोधित आगमन समय 08.00 बजे।