शिवानी अपनी दादी की देखभाल करने के लिए एक वर्ष यहां उनके साथ आरा में लिए रह रही थी। रविवार की दोपहर बाद सभी लोग काम पर थे और उसकी दादी नीचे थी। उसी बीच उसने छत के कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उसकी दादी ने उसे पंखे से लटका देखा, तो चीखना-चिल्लाना शुरू किया। जानकारी मिलने पर वह भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मोबाइल खुलने के बाद ही उसकी खुदकुशी का राज खुल पाएगा। इधर, सूत्रों के अनुसार उसके मोबाइल पर हसबैंड नाम से मैसेज आया है। छात्रा का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
Home
Ara
Bihar
प्यार में इंटर की छात्रा ने दी जान: Mobile में हसबैंड जी के नाम से था बॉयफ्रेंड का नंबर; फंदे से लटकी मिली
2023/02/14
प्यार में इंटर की छात्रा ने दी जान: Mobile में हसबैंड जी के नाम से था बॉयफ्रेंड का नंबर; फंदे से लटकी मिली
DESK : आरा के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया मोहल्ले में रविवार की शाम इंटर की छात्रा के खुदकुशी किये जाने के मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। छात्रा के चाचा विष्णु शंकर के बयान पर पुलिस ने केस किया है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। इसके लिए मोबाइल की भी मदद ली जा रही ली। बताया जा रहा है कि अनाइठ मठिया मोहल्ला निवासी शिव शंकर प्रसाद की 20 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी ने रविवार की शाम खुदकुशी कर ली थी। उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे पंखा से लटका मिला था। छात्रा के चाचा विष्णु शंकर के अनुसार शिवानी माता-पिता व भाई हरियाणा में बर्तन का बिजनेस करते हैं।