-->

Breaking News

नाले में मिली महिला कॉन्स्टेबल की लाश, FB पर हुई थी अफसर से दोस्ती, हत्या की आशंका

DESK : लखनऊ में महिला सिपाही रुचि सिंह की मर्डर मिस्ट्री 18 साल पहले हुई मधुमिता हत्याकांड से मिलती जुलती है। फर्क सिर्फ इतना है तब एक कद्दावर राजनेता ने पत्नी के कहने पर कवियत्री की हत्या की थी। इस बार पत्नी के कहने पर एक सेकेंड क्लास अफसर तहसीलदार ने महिला सिपाही को मौत के घाट उतार दिया।

लखनऊ में मई 2003 में कवियत्री मधुमिता की हत्या सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि उसने शादीशुदा विधायक अमरमणि त्रिपाठी से दिल्लगी की। जब इसकी जानकारी अमरमणि की पत्नी मधुमति को हुई तो उसने मधुमिता की हत्या का तानाबाना बुना। इस हत्याकांड में अमरमणि और उनकी पत्नी जेल में सजा काट रहे हैं। ठीक ऐसी ही कहानी महिला सिपाही रुचि सिंह के कत्ल के पीछे भी है।

पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए बुना हत्या का जाल

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या की पूरी साजिश तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव की पत्नी प्रगति ने रची थी। रुचि सिंह की नौकरी लगने के साथ ही पद्मेश के साथ उसका प्रेम प्रसंग भी गहराने लगा। सामान्य परिवार की लड़की रुचि ने अपने पैरों पर खड़े होकर घर की दहलीज से बाहर कदम रखा तो सेकेंड क्लास अफसर के साथ जिंदगी के सुनहरे सपने देखने लगी। पद्मेश ने भी उसे भरोसा दिलाया और दोनों कल्पनाओं की दुनिया मे गोते लगाते रहे।

शादी की बात पर बिफरी पत्नी तो पति की हिम्मत दे गई जवाब

पुलिस के मुताबिक पद्मेश के दो बच्चे हैं जिसकी जानकारी रुचि को भी थी। बावजूद इसके वो पद्मेश के साथ रिश्ता जोड़ने को राजी थी। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी पद्मेश की पत्नी प्रगति को थी। लेकिन अफसर पति के इस निजी जीवन मे उसने दखल नही दिया। पद्मेश पत्नी की इस खामोशी को उसकी रजामंदी समझ बैठा और रुचि से शादी का वादा कर लिया। लेकिन यह बात जब उसने पत्नी को बताई तो वो बिफर गयी।

उसने विरोध करना शुरू किया तो रुचि ने पद्मेश पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसा पद्मेश कोई और रास्ता निकालता इसके पहले ही रुचि ने साफ कर दिया कि शादी नही की तो जेल जाना पड़ेगा। पद्मेश ने यह बात पत्नी को बताई तो उसने रुचि को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसके कहने पर ही पद्मेश ने 12 फरवरी की रात लखनऊ आकर रुचि की हत्या करके शव को नाले में फेंक दिया।

नशीली दवा खिलाकर घोंट दिया गया, सिर पर भी किया वार

रुचि के शव के पोस्टमार्टम में उसके सिर पर पीछे की तरफ अंदरूनी चोट पाई गई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बेहोशी की हालत में किसी भारी चीज से उसके सिर पर वार किया गया था। लेकिन मौत की वजह दम घुटना सामने आया है।

एक पुलिस अफसर ने बताया कि तहसीलदार ने कुबूला की उसने दोस्त के साथ मिलकर रुचि को फ्रूट जूस में नशीली दवा पिलाई। इसके बाद तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दिया। हालांकि आरोपी ने सिर पर वार करने से इनकार किया।

पुलिस का कहना है कि पद्मेश उसकी पत्नी और दोस्त नामवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं