DESK: एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की मां और भाई के सामने ही उसने चाकू से गला रेतकर लड़की की हत्या कर दी। लड़की को बचाने गये चाचा और भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। लड़की के चाचा के पेट में युवक ने चाकू मार दिया जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये। वही लड़की का भाई भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सनकी युवक ने आत्महत्या की भी कोशिश की। फिलहाल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है।
12 फरवरी यानी शनिवार की शाम करीब 6 बजे लड़की के चाचा उसे समझाने पहुंचे और कहा कि वह लड़की से दूर रहे। इस बात से वह गुस्सा हो गया और लड़की के चाचा के पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। जिसके बाद सनकी युवक ने ग्रीष्मा को पकड़ लिया जब लड़की का भाई बचाने गया तो उसे भी घायल कर दिया।
वही मां और भाई के सामने ही लड़की की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कलाई की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की और जहर भी खा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। एकतरफा प्यार में लड़की की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से लोगों में भी खासा आक्रोश देखा जा रहा है। गुस्साएं लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।