PATNA: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडियन क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विरोट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है।हालांकि कोहली क्रिकेट से सन्यास नहीं ले रहे हैं यानि वे इंडियन टीम के लिए खेलते रहेंगे. कोहली ने इस बावत ट्विटर पर लंबा पोस्ट लिखा है. इसमें एम. एस. धोनी और रवि शास्त्री का खास तौर पर आभार जताया है।
कोहली ने कप्तानी का मौका देने के लिए BCCI के प्रति आभार जताया है. उन्होंने अपने टीम के सभी साथियों का शुक्रिया अदा किया है. लेकिन दो लोगों का नाम खास तौर पर लिया है. उन्होंने इंडियन टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का आभार जताते हुए कहा है कि कोच और उनके सहयोगियों ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम को लगातार आगे बढ़ाया. कोहली ने लिखा है- एम एस धोनी को बिग थैंक्स. उन्होंने कप्तान के तौर पर मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इस योग्य माना कि मैं भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकता हूं.