-->

Breaking News

बिहार : लड़की ने ऑनलाइन मंगाया 40 हजार का लैपटॉप, डिलीवरी हुआ मार्बल

DESK : बेतिया में एक लड़की ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी की शिकार हो गई। घटना नरकटियागंज अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी बाजार की हैं। लड़की का नाम सिजल कुमारी है। उसने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एक लैपटॉप मंगाया था। जब डिलीवरी आई तो सिजल ने इसके अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाया। वीडियो बनाते हुए पैकेट को खोला तो देखा कि उसमें लैपटॉप की जगह मार्बल और कपड़े का टुकरा रखा हुआ था। यह देखते ही उसके होश उड़ गए। 

उसने इसकी शिकायत शिकारपुर थाने में भी कर दी हैं। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई हैं। वहीं, पीड़ित लड़की ने फ्लिपकार्ट में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं।इधर, सिजल कुमारी ने बताया कि फ्लिपकार्ट से 40 हजार का Asus का लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन लैपटॉप की जगह मार्बल और कपड़े का टुकरा भरकर पैकेट में आया। इसके बाद मैंने शिकारपुर थाना और फ्लिपकार्ट में शिकायत दर्ज कराई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं