NAWADA : नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र जंधौल गांव में एक 23 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को जला दिया गया। मृतका की पहचान जंधौल निवासी मंटू कुमार दांगी की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है।
मृतका के पिता राजौली थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी अमरेश प्रसाद दांगी बताया कि- 'पिछले दो माह से 50 हजार रुपए के लिए उनकी बेटी के मारपीट किया जाता था। उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी सूचना बेटी ने फोन पर दी थी। रुपए का इंतजाम नहीं होने के कारण नहीं दिया गया। इसके बाद 26 जनवरी को उसके ससुराल वालों ने बेटी की हतया कर उसके शव को जंधौल नदी घाट में जला दिया।
पिता नें बताया, 15 मई 2021 को संगीता की शादी जंधौल निवासी उमेश प्रसाद दांगी के पुत्र संतु उर्फ मंटू कुमार दांगी के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से हुई थी। तब से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद शुक्रवार 28 जनवरी को सिरदला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। वहीं आरोपी उमेश प्रसाद दांगी ने बताया कि मृतक महिला बीमार थी, जिसका इलाज चल रहा था। 25 जनवरी को तबीयत काफी बिगड़ गया तो उसे पटना पीएमसीएच लेकर जाने के क्रम रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद शव को जंधौल में लाकर संस्कार किया गया।
थनाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद शनिवार को सिरदला थान में कांड संख्या 35/022 दर्ज कर जंधौल निवासी मृतक महिला के पति संतु उर्फ मंटू कुमार दांगी, उमेश प्रसाद दांगी, सास शिला देवी, नन्द रिंकी देवी,भैसुर नवीन प्रसाद दांगी को आरोपित किया गया है।