ARA : आरा में एक पत्नी के रहते चोरी छिपे दूसरी शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। पहली पत्नी ने मौके पर पहुंच कर न सिर्फ खेल बिगाड़ दिया बल्कि मंडप पर ही दूल्हे राजा को छट्ठी का दूध याद दिला दिया। दूसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे की उसकी पहली पत्नी ने शादी के मंडप पर जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई कर ने वाली महिला ने बताया कि उसका नाम संगीता कुमारी है। 8 साल पहले आयर-बलिगांव निवासी शिव शर्मा का पुत्र सिरमन शर्मा से शादी हुई थी। दोनो के दो बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से उनके बीच कुच खटपट चल रही थी लेकिन रिश्ता टूटा नही था। सोमवार की शाम उसे सूचना मिली कि उसका पति सिमरन शर्मा गौसनगर के विश्वकर्मा मंदिर में चोरी छिपे दूसरी शादी कर रहा है। सूचना मिलने पर वह वहां पहुंच गयी।
दरअसल सोमवार देर रात में गौसनगर के विश्वकर्मा मंदिर में सिरमन शर्मा धूमधाम से शादी करने पहुंचा। बैंड-बाजा, मंत्र उच्चारणों के साथ उसकी की शादी हो रही थी तो दूसरी ओर बाराती खाना खा रहे थे। तभी संगीता कुमारी अपने बच्चों को लेकर मौके पर पहुंच गई। पहली पत्नी संगीता को देख कर सेहरा सजाए सिमरन शर्मा के होश उड़ गए।
पहली पत्नी संगीता ने किसी से कोई बात नही की और पिटाई शुरू कर दी। वह इतनी गुस्से में थी कि दूल्हे सिमरन शर्मा को पहले चप्पल से जी भरकर पीटा। उसके बाद संगीता ने उसका बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। दूसरी लड़की वाले उसे पकड़ने गये तो उन्हें भी जमकर गालियां दी और सच्चाई बताई। बड़ी मुश्किल से संगीता को शांत कराया गया।
इस बात की जानकारी लड़की वालों को नही थी। जब उन्हें पता चला तो उन लोगों ने भी सिमरन को भला बुरा कहा। वे लोग शगुन और ब्याह के सामान के साथ बेटी को देने के लिए बहुत कुछ लाए थे। हकीकत उजागर होने पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और वे लोग सारा साम लेकर लौट गये। किसी पक्ष ने पुलिस को इस घटना की सूचना नही दी है।