SAMASTIPUR : टीवी देखने के बहाने घर बुलाकर चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 15 अक्टूबर को यह घटना घटित हुई। बच्ची की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव के ही लालबाबू राय के पुत्र नीतीश कुमार के रुप में हुई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने पड़ोस के रहने वाले नीतीश कुमार समेत एक महिला को नामजद किया है। बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह मवेशी को चारा खिलाने के लिए वह अपनी पुत्री के साथ चौर जा रही थी। इस क्रम में पड़ोस का रहने वाला नीतीश उसकी पुत्री को टीवी देखने के बहाने अपने घर बुला लिया। जब वह खेत से मवेशी को चारा खिलाकर वापस घर पहुंची तो देखा कि उसकी पुत्री अबतक लौट कर घर नहीं आई है। उसे ढूंढते हुए नीतीश के घर पहुंची।
जहां देखा कि आरोपित दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है। उसने शोर मचाना शुरू कि तबतक आरोपित वहां से भाग निकला था। आसपास के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर ग्रामीण स्तर पर पंचायत में मामले को रखा गया। इसके बाद आरोपित उसे धमकाने लगा। इसके बाद महिला थाना में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।