PATNA : राजधानी पटना में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला के साथ 3 साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक ने महिला को अपने प्यार में फंसाकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. दोनों 3 सालों तक पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
महिला और अमित के बीच कुछ ही दिनों में प्यार पनपने लगा. अमित 'आई लव यू' बोलकर महिला के करीब आने लगा. प्यार के चक्कर में पड़ कर महिला, अमित पर इस कदर मेहरबान हो गई कि उसने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया. अमित ने भी इसका जमकर फायदा उठाया और महिला के साथ लगभग 3 सैलून तक लिव इन में रहा.
महिला ने बताया कि वह जब-जब अपने प्रेमी से शादी की बात करती थी तो वह बात को टाल जाता था. अभी 2 दिन पहले जब उसने अमित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने 'आई हेट यू' बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया और शादी करने से साफ इन्कार कर दिया. इतना ही नहीं, अमित ने अपने पिता रामदयाल के सामने भी लड़की को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए उसके करैक्टर पर ही सवाल खड़ा करने लगा.
इस घटना के बाद महिला ने पालीगंज थाने में अमित के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अमित कुमार से पहले महिला के साथ शादी करने की बात कही थी, लेकिन अमित और उनके परिवार के लोगों ने महिला को अपनी बहू मानने से साफ इन्कार कर दिया. उन्होंने बताया कि अमित कुमार को फिलहाल जेल भेज दिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.