BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। जिले में एक प्रेमिका अपने 12 वर्ष पुराने ब्वायफ्रेंड के साथ रहना चाहती है लेकिन उसका आरोप है कि उसके पिता ने ही उसके पति(प्रेमी) पर अपहरण का केस करा दिया।
दरअसल पूरा मामला छौड़ाही के ओपी क्षेत्र के अमारी पंचायत के पीरनगर गांव से जुड़ा है। खबर के मुताबिक गांव के पवन दास की बेटी सविता कुमारी का कहना है कि वो घर के सामने रहने वाले राम दास से 12 वर्षों से प्यार करती है। पिछले 24 अप्रैल को सविता अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने दिल्ली चली गई। सविता के मुताबिक राम दास से उसने शादी कर ली और वे दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। गांव में इसको लेकर पंचायत बैठी।
सविता के कहना है कि पंचायत ने मेरे पति (प्रेमी राम दास) और माता-पिता पर जुर्माने का फरमान सुनाया। उसके बावजूद भी सविता और राम दास सकुन की जिंदगी जी रहे थे। सविता का कहना है कि घटना के चार महीने बाद अगस्त में उसके पिता ने सविता के पति (प्रेमी) राम दयाल दास और उसके परिवार पर छौड़ाही ओपी में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
सविता के मुताबिक अपरहण की प्राथमिकी की जानकारी मिलने के बाद वो शनिवार को डीएसपी मंझौली के सामने हाजिरी हुई। जिसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट में सविता ने सारी बातें बताईं और स्वजनों के साथ रहने की बात कही। जिसके बाद न्यायालय ने सविता को उसके माता-पिता के पास पहुंचाने का आदेश दिया।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस सविता को लेकर उसके माता-पिता के पास पहुंची लेकिन स्वजनों ने सविता को घर में रखने से साफ मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि माता-पिता किसी भी कीमत पर लड़की को रखने को तैयार नहीं हैं, इसकी जानकारी कोर्ट की दी जाएगी। उसके बाद कोर्ट का जो भी अगला फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा।
Source - dainik jagran