-->

Breaking News

SAHARSA : डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूटकांड का हुआ पटाक्षेप, चार में से तीन अपराधी गिरफ्तार

SAHARSA : सदर थाना क्षेत्र के गेरूआहा पुल के निकट बीते 13 जुलाई को दो मोटरसाइकिल पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा उड़ान एक्सप्रेस के डिलीवरी ब्वॉय से की गई 1 लाख 30 हजार 551 रुपए की लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। उक्त लूटकांड में संलिप्त चार अपराधियों में से तीन की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो गई है।

 वही अपराधियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, उनके तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, लूट में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल एवं लूटी गई रकम में से 40 हजार नकद रकम भी बरामद कर ली गई है।  हालांकि एक अपराधी अब भी फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

कैसे हुआ घटना का उद्भेदन

रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी लिपि सिंह ने बताया कि उड़ान एक्सप्रेस डिलीवरी ब्वॉय से हुई लूट कांड के बाद सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। जिसमें सदर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती, तकनीकी सेल प्रभारी मंगलेश कुमार मधुकर के साथ कांड के अनुसंधानकर्ता मालेश्वर प्रसाद यादव के साथ टीम का गठन किया गया था। टीम को मिली गुप्त सूचना एवं तकनीकी मदद से अपराधियों को चिन्हित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। 

जिसके बाद मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। जिनमें जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवाहाट ओपी क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार यादव की गिरफ्तारी हुई। वहीं उनके निशानदेही पर सदर थाना क्षेत्र के नरियार, वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेश दास के पुत्र अजय कुमार एवं नरियार, वार्ड नंबर 4 के मो० अब्बास के पुत्र मो० शौहेब की गिरफ्तारी हुई।  

क्या-क्या हुआ बरामद

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, उनके तीन जिंदा कारतूस और लूट में इस्तेमाल की एक मोबाइल के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त हुई है। साथ ही लूटी गई 1 लाख 30 हजार 551 रुपए में से कुल 40 हजार नकद रुपए भी बरामद कर ली गई है। 

अपराधी का है लंबा अपराधिक इतिहास

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार यादव का लंबा अपराधिक इतिहास है। उन पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 11 मामले पूर्व से दर्ज हैं। जिनमें 3 फरवरी 2012 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 71 / 12,  बीते 2 फरवरी 2012 में दर्ज सदर थाना अंतर्गत सोनबरसा कचहरी थाना कांड संख्या 68/12, बीते 3 फरवरी 2012 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 72/12, बीते 23 जनवरी 2012 को दर्ज बिहरा थाना कांड संख्या 12/12, बोते 22 जनवरी 2012 को दर्ज बनगांव थाना कांड संख्या 7/12, बीते 9 जनवरी 2012 को दर्ज सहरसा रेल थाना कांड संख्या 1/12, बीते 20 जून 2009 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 293/09, बीते 6 अगस्त 2014 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 584/14, बीते 13 सितंबर 2014 को दर्ज बनगांव थाना कांड संख्या 79/14, बीते 5 अक्टूबर 2014 को दर्ज बनगांव थाना कांड संख्या 85/14 के अतिरिक्त 5 अगस्त 2019 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 708/19 में वे अभियुक्त रहे हैं। वही गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार का भी के ऊपर भी दो मामले पूर्व से दर्ज हैं।

 जिनमें बीते 1 मई 2019 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 392/19 एवं बीते 3 मई 2019 को दर्ज सदर थाना कांड संख्या 400/19 दर्ज है। जबकि तीसरे गिरफ्तार अभियुक्त सोहेब का भी अपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर 9 दिसंबर 2019 को मधेपुरा थाना कांड संख्या 1019/19 दर्ज है। कुछ मामले में वे लोग फरार तो कुछ मामले में वे जमानत पर बाहर थे। फिलहाल गिरफ्तार सभी अग्रतर कार्रवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @ सहरसा

कोई टिप्पणी नहीं