2021/08/21

पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, कहा-साहब मैंने सिर पर गोली मारकर पत्नी की कर दी है हत्या

DESK : मुरादाबाद के कुंदरकी में पति ने सिर पर गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी।पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी।बुधवार को पति मायके पहुंचा और पत्नी को दवा दिलाने के बहाने से ले आया।रास्ते में बिलारी-कुंदरकी बाइपास के पास जैतपुर पट्टी गांव में पत्नी को गोली मार दी।इसके बाद पति थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल किया।कहा, साहब मैंने अपनी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है।पुलिस ने पति को गिरफ्तार करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।महिला के दादा अतर सिंह की तहरीर पर आरोपित पति व अन्य सात सगे संबंधियों पर कुंदरकी थाने में दहेज़ हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया राजा निवासी अरविंद कुमार की बड़ी पुत्री दीक्षा की दो साल पहले हरेन्द्र पुत्र भगीरथ अरविंद कुमार निवासी ढकिया नेरू कोतवाली बिलारी से शादी हुई थी।शादी के बाद से पति हरेन्द्र सिंह पत्नी दीक्षा को कार और एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करता था। दीक्षा के स्वजन भी मांग पूरी करने में असमर्थ थें। दस दिन पूर्व घर मे देहांत होने के कारण दीक्षा अपने मायके चली गई थी।बुधवार देर रात शराब के नशे में हरेन्द्र भी पहुंंच गया। 

आरोप है कि किसी समय हरेन्द्र पत्नी को ले गया। जिसके बाद हरेन्द्र ने बिलारी- कुन्दरकी नवीन बाईपास गांव जैतपुर पट्टी के पास देर रात दीक्षा के सिर से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद पत्नी को वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया।सुबह होने पर परिजन दीक्षा के लिए चिंतित हो उठे। सुबह 6 बज़े के बाद बिलारी पुलिस से सूचना मिली तो स्वजनो में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बिलारी व कुन्दरकी पुलिस ने पहुंंचकर मुआयना क़िया।

आरोपित पति हरेन्द्र सिंह को दहेज़ की लालसा इस क़द्र बढ़ गई थी कि वह हर मर्यादा को पार करने पर उतारू था। रात को मायके मुड़िया राजा में पहुंंचकर परिजनों से इस कद्र घुल मिल गया था कि परिजन हरेन्द्र के ख़ौफनाक इरादों को भाप ना सके। रात में ही अपने बहनोई से एक घण्टे तक फोन पर वार्ता करने के बाद परिजनों की नज़रों से छुप कर पत्नी दीक्षा को मोटरसाइकिल पर मुरादाबाद दवाई दिलाने के बहाने ले गया। देर रात वह थाना कुन्दरकी के अधीन बिलारी-कुन्दरकी बाईपास पर पहुंंच गया। इस दरम्यान उसने तमंचे से पत्नी दीक्षा के सिर में गोली मार दी और भाग गया।सुबह थाने पहुंंचकर जुर्म स्वीकार क़िया। 

पति-पत्नी के अनुठे बंधन को कलंकित कर देने के बाद तड़पती व खून से लथपथ महिला पेट्रोलिंग पुलिस को दिखाई दी। महिला की सांसे चलती देख सुरक्षबलों ने आनन -फानन में कुन्दरकी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफ़र कर दिया। परन्तु महिला ने रास्ते मेंं दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार ने बताया कि दीक्षा का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

हत्याकांड के बाद मामले की जांंच बिलारी सीओ देश दीपक सिंह को सौपी हैं। सीओ ने दलबल के साथ पहुंंचकर घटना में प्रयोग साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पति हरेन्द्र के अलावा मनोहर , सुनील , सुभाष , रिंकी निवासी ढकिया नेरू व नेकपाल व उसकी पत्नी निवासी सियोहार बांजे की मिलक मूंढापांडे सैट के खिलाफ देहज हत्या व अन्य अपराध की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है।

दूसरे प्रान्त में दैनिक मजदूरी क़रते थे महिला के पिताः दीक्षा के भाई-बहन शीतल , अभिषेक , आयुष अपने दादा अतरसिंह व दादी क्रांति देवी गांव मुड़िया राजा में जीवन व्यतीत करते थे। जबकि पिता अरविन्द व माता संतोष पंजाब प्रांत में राजमिस्त्री का काम करते थे। जवान बेटी की मौत की ख़बर परिजन गहरे सन्ताप में हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।सीओ बिलारी देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपित पति हरेंद्र से पूछताछ जारी हैं। घटनास्थल से एक किमी दूर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद किया है।