2021/07/22

सहरसा : 22 वर्षीय छात्र का पंखे से झूलता लाश बरामद, प्रतियोगिता परीक्षा की कर रहा था तैयारी

SAHARSA : सहरसा  जिले के सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी, वार्ड नंबर 14 निवासी स्व० अरविंद यादव के पुत्र के सबसे छोटे पुत्र 22 वर्षीय रोशन यादव ने बुधवार की सुबह अपने ही कमरे में चादर को रस्सी बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया। बुधवार को दोपहर घर में मौजूद उनकी मां ने जब कई बार उनके बंद कमरे के दरवाजा को खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने खिड़की से जब कमरे में झांका तो पंखे से लटकती उनकी लाश मिली। 

जिसके बाद उनके रोने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे, सभी अचंभित रह गए। वहीं पुलिस को भी इसी सूचना दी गई। मृत छात्र काफी शांत प्रवृत्ति का युवा था। जिसके कारण आसपास के लोगों में भी उनकी अच्छी छबि थी। ऐसे में उनके द्वारा किए गए आत्महत्या से लोग अचंभित थे। उनके आत्महत्या का कारण बताने में सभी असमर्थ थे। वहीं मौके से पुलिस को भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जबकि मृतक के मोबाईल को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। 

जिसे आईटी सेल के पदाधिकारियों को सौपा गया है। मृतक रोशन यादव अपनी मां माला देवी के साथ घर में अकेले रहते थे। वह बीए पार्ट टू का छात्र था। साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे बीते एक वर्ष से पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वही एक महीने पूर्व वे पटना से वापस सहरसा आए थे। जहां रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 

मृतक छात्र की माला देवी ने बताया कि वे स्थानीय व्यवहार न्यायालय में फोर्थ ग्रेड स्टाफ के पद पर नियुक्त हैं। आज बकरीद की छुट्टी थी, जिसके कारण वे न्यायालय नहीं गई थी। सुबह लगभग 11 बजे वे रोशन के साथ खाना खाए थे, खाना खाने के बाद रोशन अपने कमरे में चला गया। कमरे के दरवाजे को भीतर से बंद कर लिया। वे पुत्र के कमरे के सामने बरामदे पर लगे चौकी पर ही लेट गई थी।

दिन में बारिश होने लगी, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा हुआ और उनकी आंख लग गई। देर शाम लगभग 4:30 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि पुत्र का कमरा बंद ही है। उन्होंने कई बार दरवाजे को खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो देखा कि वे पंखे के सहारे लटके हुए थे। छात्र रौशन किस कारण से आत्महत्या किया है, वे नहीं जानती है। 

उन्होंने आगे बताया कि वे अन्य दिन न्यायालय चली जाती थी। उनका पुत्र अकेले कमरे में रहता था, वे पढ़ने में तेज था। वो परीक्षा की तैयारी कर रहा था, किसी से भी किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मामले की जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि युवक के आत्महत्या की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दिखता है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है। मोबाइल जब्त कर ली गई है। वहीं छात्र की मौत के बाद से हीं उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट - रितेश हन्नी @सहरसा