2021/06/19

समस्तीपुर में मर्डर,मंदिर में पुजारी की पीटकर मार डाला,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित नक्कु स्थान के निकट हनुमान मंदिर के पुजारी 65 वर्षीय सुरेंद्र राय की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार अहले सुबह मंदिर परिसर में ही उसका शव मिला। आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।