SAMASTIPUR : पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी के भाई सुनील कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी भाग निकले।
घटना उस वक्त हुई जब सुनील बैंक से पैसा निकालकर अपने गांव मेयारी जा रहे थे। अभी वे अपने घर पर पहुंचे भी नहीं थे कि पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका, रुपये से भरा थैला लूटना चाहा, विरोध करने पर गोली मार दी।
तत्क्षण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है सुनील गांव में ग्राहक सेवा केंद्र का भी संचालन करते थे। अपने सीएसपी ग्राहकों के लिए ही वे बैंक से पैसा लेने आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है।