2021/06/02

भारी मात्रा में शराब बरामद,झारखंड से पिकअप पर लादकर समस्तीपुर आ रहा था,दो युवक गिरफ्तार

SAMASTIPUR : गया जिले के आमस थाना ने शराब के एक बड़े खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । आमस के हमजापुर से पिकअप गाड़ी पर लदी एक हजार लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके साथ समस्तीपुर जिला के जैनन दास व राम भरोस राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।   

एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में  चना के आधार पर पहले से ही पुलिस मुस्तैद थी। हालांकि तस्कर ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद  हमजपुर में पिकअप को पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप वैन में अलग-अलग ब्रांड की 2808 बोतल शराब थी। 

उन्होंने बताया कि सभी शराब 375 एमएल  की बोतल में थी। इसकी कीमत लगभग 11 लाख के करीब बताई जा रही है। पिकअप के साथ पकड़े गए दोनों लोग समस्तीपुर के रहने वाले हैंं। वे झारखंड से शराब लेकर समस्तीपुर जा रहे थे। पूछताछ के बाद उन्‍हें न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि पुलिस पहले भी इस क्षेत्र में कई बार शराब जब्‍त कर चुकी है। लेकिन झारखंड से धंधेबाज शराब की खेप लाना बंद नहीं कर रहे।