2021/06/13

फैली सनसनी : समस्तीपुर में युवक को मार डाला,लाश को नदी में फेंका,पुलिस छानबीन में जुटी

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बैंती नदी में एक युवक की हत्या कर अपराधियों ने शव को फेंक दिया। महिषी और केराई के निकट नदी में शनिवार को युवक के शव को लेागों ने उपलाते देखा। 

घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी के पानी से बाहर निकालकर अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बरामद शव के गर्दन और इसके नीचे सीना पर जख्म के निशान बताए गए हैं.मृतक आसमानी रंग का लूजर, टी-शर्ट, जूता और मौजा पहने हुए है। जिसके चेहरा पर चांप दाढ़ी भी है। 

शव का चेहरा देखकर भी लोग शिनाख्त में विफल रहे। अंत में पुलिस ने अज्ञात लाश को अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, ग्रामीणों के बीच युवक की लाश को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। कोई दूर से पानी के बहाव के साथ शव आने और झाड़ी फंस जाने की बातें कह रहा तो कोई उसकी हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से बैंती नदी में फेंक दिए जाने से जोड़कर देख रहा है। 

विभूतिपुर पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है मौत के कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा ।