SAMASTIPUR : कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 97.92 पहुंच गया है। पॉजिटिव की संख्या घटने से रिकवरी रेट के और बेहतर होने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों में संक्रमण दर भी काफी कम हुआ है। जिले में कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच संक्रमितों के आंकड़ों में हर रोज उतार-चढ़ाव हो रहा है। रविवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले भर में 77 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए।
जिले में पिछले 24 घंटें में 3408 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके साथ ही जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 283 हो गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 262 व शहरी क्षेत्र के 21 लोग शामिल है। सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। कोरोना की चेन को तोडऩे को लिए सभी को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर प्रत्येक दिन अलग-अलग स्थानों पर जांच को सैंपल लिया जा रहा है।
समस्तीपुर, दलसिंहसराय व विभूतिपुर प्रखंड में ही मिले संक्रमित मरीज
समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी व मोहल्ले के 219 लोगों का सैंपल जांच किया गया। इसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया। इसके अलावा प्रखंड अंतर्गत 240 लोगों की जांच में 2 संक्रमित मिले। रोसड़ा, हसनपुर, बिथान, शिवाजीनगर, सिंघिया, ताजपुर, उजियारपुर, विद्यापतिनगर, वारिसनगर, पूसा, कल्याणपुर, खानपुर, सरायरंजन, मोरवा, पटोरी, मोहनपुर, मोहिउद्दीनगर में जांच में संक्रमित का ग्राफ शून्य रहा। विभूतिपुर में 4 व दलसिंहसराय में 3 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा दूसरे जिले के एक संक्रमित मिले।