2021/05/02

SAMASTIPUR : कॉलेज शासी निकाय के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

SAMASTIPUR - जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरएनकेएस कॉलेज कल्याणपुर के सभागार में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए कॉलेज के शासी निकाय पूर्व अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य हरि नारायण चौधरी के कोरोना के कारण आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। 

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि हरिनारायण बाबू के निधन से कॉलेज परिवार मर्म आहत है। कॉलेज के प्रति हरिनारायण बाबू का किया गया योगदान से बच्चे- बच्चे वाकिफ हैं।

 देश ने आज एक महान शिक्षाविद को खो दिया। मौके पर उपस्थित सभी कॉलेज कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट