2021/05/03

बिहार में कोरोना महामारी में मर्डर,मुखिया के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी

DESK : बिहार के सारण जिले में मुखिया के बड़े भाई की हत्‍या गोली मारकर कर दी गई है। यह घटना सोमवार की अल सुबह सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर फोरलेन के पास हुई। बदमाशों ने परमानंदपुर मुखिया को गोली मारी है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक परमानंदपुर पंचायत के मुखिया किशोर राय के बड़े भाई 48 वर्षीय रमेश राय सोमवार की सुबह में कुछ काम से निकले हुए थे इसी बीच अपराधियों ने फोरलेन के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक रमेश राय जमीन की खरीद बिक्री का काम करते थे।

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया भूमि विवाद ही हत्या का कारण बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस इस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। सोनपुर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।