2021/05/21

नाबालिक लड़की के साथ बुजुर्ग बनाता रहा शारीरिक संबंध, 2 महीने के अंदर कर दिया प्रेग्नेंट

GAYA : बिहार के गया जिल के चन्दौती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसके माता-पिता डॉक्टर के पास ले गये। जहां डॉक्टर ने बच्ची के दो माह की गर्भवती होने की बात कही। 

इस बारे में बच्ची से जब उसके परिवार के लोगों ने पूछा तो वृद्ध द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद उसके माता पिता चन्दौती थाना पहुंच इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी।

 मामले की गंभीरता देखते हुये स्वयं थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध संबंध बनाने की बात स्वीकार की। 

थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल शुक्रवार को कराया जायेगा। वहीं 60 वर्षीय आरोपी आशिक मियां को केशरू गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोपी पिछले दो माह से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था।