2021/05/16

समस्तीपुर में मीनाक्षी हिमांशु जदयू महिला प्रकोष्ठ की मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद हिमांशु के पुत्र वधू मीनाक्षी हिमांशु को जदयू महिला प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। 

बिहार प्रदेश महिला जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश प्रभारी डॉ. सुहेली मेहता एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने संयुक्त रूप से पत्र जारी करते हुए मीनाक्षी हिमांशु को पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया।

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के परिदह ग्राम निवासी चक्रपाणि हिमांशु की पत्नी, मीनाक्षी हिमांशु वर्तमान में ’हिमांशु फाउंडेशन ट्रस्ट’ की ट्रस्टी सीईओ हैं। अपने ट्रस्ट के माध्यम से वे बिहार ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशों में भी गरीब, दलितों, पिछड़ों और मजलूमों के बीच सामाजिक कार्य कर रही हैं। 

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मीनाक्षी हिमांशु को “इंडिया राइजिंग स्टार अवार्ड“, तथा “युगपुरुष ज्योतिबा फुले सम्मान“ से नवाजा जा चुका है।

मीनाक्षी हिमांशु को जदयू महिला प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी। बधाई देने वालों में सतीश पूर्वे, दिनेश कुमार, रूद्र नारायण प्रसाद दिनकर अरुण पूर्वे, शिवनारायण यादव राजेंद्र साह, घूरना साहू आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दिया।


रिपोर्टर संतोष कुमार ठाकुर