SAMASTIPUR : सदर अस्पताल में बुधवार की रात्रि पिता की मौत के बाद भड़की बेटियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही ऑन ड्यूटी चिकित्सक व कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। मृतक के एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पुत्र व पुत्रियों ने चिकित्सक व कर्मियों पर ही मारपीट का आरोप लगाने लगे। परिजन मृत्यु का प्रमाण नहीं देने पर भड़क उठे। इसके बाद युवती पंजी रजिस्टर लेकर भागने लगी। जिसे गार्ड ने दौर कर भाग रही लड़की की हाथ से छीन लिया।
तांडव देख तमाशाबिन बने रहे लोग
आपातकालीन वार्ड में दोनों युवतियों ने जमकर तांडव मचाया। उसके बाद वार्ड कार्यालय के रखी पंजी रजिस्टर लेकर भागने लगी। कर्मियों के साथ गाली गलौज भी की। लोग तमाशाबिन बनकर दोनों युवती का तांडव देखते रहे।
मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर नाराजगी
दरअसल आदर्शनगर मुहल्ले से एक व्यक्ति को इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टर ने देखा तो वो पूर्व से मृत था। डॉक्टर उसे मृत व्यक्ति को वापस ले जाने को कहा। जिसपर मृतक की दो पुत्री व एक पुत्र मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा जो नही जारी करने पर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष दलबल अस्पताल पहुंचकर मामले को शांत कराया।