बिहार : बिना दहेज और बैंड-बाजे के अकेले साइकिल से शादी करने पहुंचा दूल्हा, BDO खुद पहुंचे पुरस्कृत करने
भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव के ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी की शादी सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव के अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार से दो वर्षों से तय थी। पिछले वर्ष भी कोरोना ने दोनों की शादी पर पानी फेर दिया। फिर इस वर्ष जैसे ही दोनों की शादी की तारीख तय हुई, फिर लॉकडाउन लग गया।
इसके बाद गौतम कुमार ने इस लॉकडाउन में बिना दहेज व बिना बारात के शादी करने की ठान ली। गौतम के परिवार व गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने सेहरा बांधा और साइकिल से ही भरतशिला पंचायत के कंचन नगर पहुंच गए, जहां वधु पक्ष के लोगों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर शादी कराकर दोनों को विदाई कर दी।
शंभूगंज BDO प्रभात रंजन ने दंपती को मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ दिलाने की बात कही।
वहीं, CO अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, BPRO संजीत कुमार ने भी फोन पर नवविवाहिता दंम्पती से बात कर दोनों को ऐसी शादी करने के लिए बधाई दी। इन सभी पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसी शादी से दूसरे गांव-समाज के लोग भी प्रेरणा लेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं