-->

Breaking News

BIHAR NEWS : शादी के 8 दिन बाद प्रेमी संग दुल्हन फरार,पुलिस ने दोंनो को पकड़ा

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले का है। यहां प्रेमी के चक्कर में शादी टालने के लिए लड़की ने सीएम नीतीश कुमार की बातें तक याद दिला दीं, पर स्वजन नहीं माने। अब सिर पीट रहे कि काश समझ जाते लड़की का इशारा।

चंडी के जैती पुर चौराहा के निकट के एक गांव की युवती शादी के आठ दिनों बाद पति को छोड़ पड़ोस के ही प्रेमी संग भाग निकली थी। थाना पुलिस ने शनिवार को दुल्हन को बरामद कर लिया। दुल्हन के भगा ले जाने की शिकायत मिलने पर चंडी थाना पुलिस ने आरोपित प्रेमी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

 बताया गया कि आठ दिन पहले उस युवती की शादी हुई थी। वह शादी का परोक्ष रूप से विरोध कर रही थी। विवाह न करने के लिए कई तरह की शर्तें रखती गई। यहां तक कह डाला कि लॉकडाउन के दौरान शादी के लिए गाइडलाइन जारी की गई। 20 लोगों की मौजूदगी में शादी का क्या मजा।

 लड़की के इतने कहने पर भी स्वजन न माने तो उसने मुख्यमंत्री की बात याद दिला दी। बोली-नीतीश कुमार ने कहा था न कि कोरोना के दौरान शादी टाल दें? लड़की द्वारा यह वाकया याद दिलाने के बाद भी रास्ता नहीं निकला। 

स्वजनों को लगा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। शादी हो गई। दुल्हन ससुराल चली गई। रिवाज के अनुसार ससुराल से दुल्हन पति के साथ मायका लौटी। लेकिन वह पति को धोखा दे, अपनी ही जाति के प्रेमी के साथ भाग निकली। 

पति एवं मायके के स्वजन सहित थाना पुलिस ने मुश्किल से लड़की और प्रेमी को बरामद किया। ग्रामीणों का दावा है कि दुल्हन के स्वजन गांव के युवक से चल रही इस प्रेम कहानी से अवगत थे। दुल्हन अनुसूचित जाति की है। 

कोई टिप्पणी नहीं