2021/05/29

युवक का लाश मिलने से गांव में मचा हड़कंप ,4 दिन पहले घर से लापता हुआ था युवक,पुलिस जांच में जुटी

AURANGABAD : लॉकडाउन में भी अपराधियों का हौसला कमजोर नहीं पड़ रहा है। वे वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। औरंगाबाद के चौरी गांव से 4 दिन पहले एक युवक घर से लापता हुआ था। उसकी लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। मामला दाउदनगर थाना इलाके का है।


45 साल के अखिलेश सिंह का शव दाउदनगर थाना क्षेत्र के जखौरा गांव से मिला है। मृतक के परिजनों की ओर से युवक के अगवा होने की खबर पुलिस को दी गई थी। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। कड़ी पूछताछ के अपराधियों ने पुलिस को कुछ जानकारी दी।


पुलिस ने अपराधियों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर छानबीन की। इसके बाद जखौरा गांव से कीचड़ से मृतक का शव निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक ऑटो चलाने का काम करता था। शव निकालने के दौरान दाउदनगर, हसपुरा और देवकुंड पुलिस पहुंची। दाउदनगर थाने की पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।