2021/05/23

बिहार : फंदे से लटकी महिला की लाश बरामद,3 साल पहले हुई थी शादी,पुलिस जांच में जुटी

PURNIA : पूर्णिया में फंदे से लटकी एक महिला की लाश मिली है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा रजीगंज पंचायत भवन के पास हुई। शनिवार दोपहर महिला के घर में उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया। 

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पति का कहना है वह बार-बार रसोई घर बनाने को लेकर विवाद करती थी। मैं आर्थिक तंगी के कारण बात टाल देता था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मैं बाजार चला गया। वापस लौटा तो पत्नी फंदे से झूलती हुई मिली।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार आदित्य कुमार ने बताया पति से किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है।

 प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान इंद्रजीत रजक की पत्नी रानी देवी (32) के रूप में हुई है।


परिजनों का कहना कि मार्च 2018 में भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बचाही गांव की रहने वाली रानी देवी की शादी रानीपतरा बाजार निवासी इंद्रजीत रजक से हुई थी।

 दोनों को एक ढाई वर्ष का पुत्र व एक सात माह की पुत्री भी है। शनिवार सुबह पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली।


पति इंद्रजीत रजक ने बताया कि वह सड़क निर्माण के दौरान रानीपतरा बेसिक स्कूल के पास स्थित उसका घर टूट गया। इसके बाद वह रजीगंज पंचायत के नया टोला में घर बनाकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह पहले चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 

लेकिन सड़क निर्माण के दौरान भी चाय दुकान टूट गया। इसके बाद वह मजूदरी कर अपने परिवार को जीवन यापन करताा था। पत्नी बार-बार रसोई घर बनाने के लिए कहती थी। शनिवार को भी इसी बात लेकर विवाद हुआ था।

 इसके बाद मैं बच्चों का दूध लाने बाजार चला गया। वापस आया तो देखा पत्नी बरामदे पर फंदे लटक रही है। मृतिका के भाई डब्लू रजक ने बताया मेरी बहन के साथ अक्सर इंद्रजीत रजक विवाद करता था। इसी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।