SAMASTIPUR : जिले में कोरोना का कहर प्रत्येक दिन लोगों पर टूट रहा है। कोरोना के दूसरे चरण में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 353 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी व मोहल्ले के 241 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया। इसमें 32 लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत 119 लोगों की जांच में 60 संक्रमित मिले। वहीं दलसिंहसराय में 29, शिवाजीनगर में 25, विभूतिपुर में 24, रोसड़ा में 22, कल्याणपुर में 21, ताजपुर में 20, बिथान व विद्यापतिनगर में 15, सरायरंजन व पटोरी में 12, मोरवा में 11, पूसा व उजियारपुर में 9, मोहिउद्दीननगर में 8, हसनपुर में 7, खानपुर में 6, वारिसनगर में 4, सिघिया में 3, मोहनपुर में 1 मरीज संक्रमित मिले। इसके अलावा दूसरे जिले के 8 लोग संक्रमित मिले। 248 संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग
कोरोना संक्रमण से प्रभावित जिले में पिछले 24 घंटे में 248 संक्रमित ठीक हुए है। जिला का रिकवरी दर फिलहाल 72.74 फीसद है। स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जिले में अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 8345 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 473 पर पहुंच गई है। इनमें 3217 सक्रिय केस भी शामिल हैं।