पटना: थाने में 2 लड़कियों का जबरदस्त ड्रामा, एक ही युवक को दोनों ने बताया अपना पति, पुलिस के उड़े होश
मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी के पुत्र की शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पुत्री के साथ तय हुई है। 28 मई को विवाह की तिथि निर्धारित है। विवाह को लेकर दोनों पक्षों में तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के निवासी की पुत्री ने फतुहा के रहने वाले लड़के को अपना पति बता दिया।
उसने लड़के की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। लड़की की लिखित शिकायत पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और फतुहा थाना ले आई। 28 तारीख को वैशाली निवासी जिस लड़की से फतुहा के लड़के की शादी होने थी वह भी स्वजनों के साथ जानकारी होने पर थाने पहुंच गई। दोनों लड़कियां लड़के पर अपना-अपना दावा करने लगे।
थाने में दोनों ही लड़कियां कहने लगीं कि ये मेरे हैं। लड़कियों की बातें सुनकर पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा था कि करें तो क्या करें। पुलिस का कहना है कि लड़के की पहले शादी हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। लड़का पहले से शादीशुदा है या 28 को पहला विवाह करने जा रहा है? ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं