2021/04/12

समस्तीपुर : युवा जदयू जिला अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार कुशवाहा का किया गया भव्य अभिनंदन

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिले के लोहिया आश्रम स्थित जिला जदयू कार्यालय में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह युवा जदयू जिला अध्यक्ष डॉ.अंजनी कुमार कुशवाहा को दुबारा समस्तीपुर युवा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी एवं जिले के सभी युवाओं का मैं शुक्रगुजार हूं।क्योंकि उन्होंने दुबारा मुझे युवाओं का कमान सौंपने का काम किया है। मेरी हर एक सांस जनता दल यूनाइटेड पार्टी के लिए था और रहेगा।

जिस तरह मैंने पूर्व में युवा संगठन को मजबूत करने का काम किया था। उसी तरह संगठन को मजबूत करने का काम करता रहूंगा।मौके पर मुख्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,युवा- छात्र प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट