2021/04/13

समस्‍तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में एक किशोर की मौत, दूसरा की हालत गंभीर

SAMASTIPUR : ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत में सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार एक युवक घायल हो गया है। मृत किशोर की पहचान स्थानीय लश्कारा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी सुरेश महतो का तेरह वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। 

घायल युवक अशोक महतो का बाइस वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि नीतीश अपने पड़ोसी जितेंद्र कुमार के साथ दूध लाने के लिए रायटोली गया हुआ था।

रायटोली पेट्रोल पंप पर अपनी पल्सर गाड़ी में तेल भरवाने के बाद जितेंद्र कुमार उसे अपनी बाइक के पीछे में बैठाकर वापस घर लौट रहा था। रायटोली से पूरब, बाजार जाने वाली सुनसान सड़क पर अचानक बाइक के आगे नील गायों का झुंड आ गया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। 

नीलगायों के झटके से बाइक पर पीछे बैठा किशोर उछलकर सड़क पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि बाइक पर सवार युवक की भी बाइक सहित खेत में जा गिरा। 

दोनों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

लेकिन किशोर की मौत रास्ते में ही हो गई। जबकि घायल युवक का सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज जारी है। ताजपुर थानायक्ष शंभू नाथ ङ्क्षसह के निर्देश पर एएसआई एन ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंचकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

 पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाई-बहनों में नीतीश सबसे छोटा था।  मृत किशोर के पिता सुरेश महतो एवं भाई लुधियाना में काम करते हैं। जिन्हें पुत्र की मौत की सूचना दी गई है। 

Source -dainik jagran