SAMASTIPUR : हथौड़ी पुलिस को गश्ती के दौरान बहुत बड़ी सफलता मिली। समस्तीपुर- बहेरी पथ के गलगल चौक के समीप कबार लदा ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं चालक सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि हथौड़ी थाना क्षेत्र से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गलगल चौक से एक कबार लदा ट्रक संख्या यूपी 16एफटी 6643 से 332 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसमें 9624 बोतल थे जो 2945 लीटर बताई गई है।
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक घनश्याम पंजियार पिता रामनारायण पंजियार, बहेड़ा दरभंगा, खलासी जितेंद्र कुमार पिता राजवीर ङ्क्षसह क्लासकी थाना मुकुंदपुर जिला अलीगढ़ यूपी एवं सदाबृज पिता ताराचंद्र ग्राम महुआ थाना विधूना जिला औरैया यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है।