2021/03/11

BREAKING : घास काटने गई गूंगी लड़की से किया बलात्कार...रेप करते हुए लोगों ने रंगे हांथ पकड़ा

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने बहियार गई एक गूंगी लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की भाभी के बयान पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को अपराह्न एक बजे लड़की खेत में घास काटने गई थी। जहां गांव के ही एक युवक नीतीश कुमार यादव ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता द्वरा विरोध करने पर आरोपित युवक ने मारपीट की।

बहियार में घटना को लेकर हो-हल्ला सुनकर आसपास घास काट रही अन्य महिलाओं ने दुष्कर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया, लेकिन आरोपित युवक के सगे चाचा सूरज यादव ने उसे भगा दिया, किंतु पीड़िता की भाभी के बयान पर महिला थाना पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता गूंगी है।