SAHARSA : अंशुल वेलफेयर फाउंडेशन और बीइंग हेल्पर के संयुक्त तत्वावधान में पटना के होटल पनाश में आयोजित बिहार शौर्य सम्मान 2021 में बिहार के 38 जिलों से 25 स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया था। सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए रोटी बैंक, सहरसा टीम को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र लोकसभा के सांसद रामकृपाल यादव ने सभी समाजसेवियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए मानव सेवा के प्रयास को अनवरत जारी रखने का आह्वान किये। मानवाधिकार आयोग, बिहार के अध्यक्ष विनोद झा के हाथों रोटी बैंक की टीम सम्मानित हुई।
रोटी बैंक, सहरसा की ओर से रौशन भगत, मुकुंद माधव मिश्रा एवं रवि रंजन ने इस सम्मान को ग्रहण किया। संस्था के राहुल गौरव, अजय कुमार, पंकज कुमार, चंदन कुमार ने समस्त सहरसावसियो एवं मानव सेवा में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान उन्हें समर्पित किया है।
रिपोर्ट - रितेश हन्नी @ सहरसा