2021/03/02

बेगुसराय सड़क हादसे में महिला की मौत....ससुराल से आने वाली थी बेटी...सामान खरीदने बाजार गई थी मां

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला बेटी और दामाद के स्वागत में कपड़े और अन्य सामान खरीदने सोमवार देर शाम अपने भांजे के साथ बाइक पर बैठकर बाजार जा रही थी। 

डंडारी थाना क्षेत्र के बांक गांव के पास सड़क पर ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की नवविवाहिता बेटी अपने ससुराल से मायके आने वाली थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। 

मृतका की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के मोहब्बा कल्याणपुर निवासी सुबोध सहनी की पत्नी रिंकू देवी (40) के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।