SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया संघ के उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में दिवंगत मुखिया किरण देवी के आकस्मिक निधन पर मुखिया संघ की ओर से श्रधांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें दिवंगत मुखिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
आयोजित शोक सभा को चोरा टभका पंचायत के मुखिया सुलेखा कुमारी ने दिवंगत मुखिया किरण कुमारी के जीवनी पर विस्तार से चर्चा की।साथ ही उनके एवं पति स्व गिरीश राय के द्वारा किए गए कार्यो पर चर्चा विस्तार से करते हुए उनके कार्यो को अनुकरणीय बताया।समाज के प्रति उस परिवार की विरासत एवं समाज सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व मुखिया गिरीश राय एवं दिवंगत मुखिया किरण देवी के द्वारा किये गए कार्य अनुकरणीय है। उनसे प्रेरणा लेकर सभी मुखिया को आगे बढ़ कर समाज में सम्मान पाकर,अपनी छोड़ने के संकल्प लेने की अपील की। दिवंगत मुखिया 5 वर्षो तक विभूतिपुर क्षेत्र संख्या 39 से जिला पार्षद, फिर मुखिया के पद को सुषोभित करते हुए स्वर्गलोक चले गए।
मौके पर कल्याणपुर उत्तर पंचायत के मुखिया श्रीमती रिंकू कुमारी,टभका उत्तर की मुखिया मंजू देवी, केराई के यमुना प्रसाद सिंह दिलीप कुमार महतो,पुर्व मुखिया मनोज कुमार, विद्यानंद विद्यार्थी, माकपा नेता महेश कुमार, महिषी के मुखिया अमरेश प्रसाद सिंह, आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रिपोर्ट- वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह