2021/03/06

होटल के छत पर महिला की लाश बरामद...एक कान में मोबाइल से लगा इयरफोन भी है...जाँच में जुटी पुलिस

DESK : रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल जैसमिन के छत पर महिला की लाश मिली है। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। उसके एक कान में मोबाइल से लगा इयरफोन भी है। 

पुलिस के मुताबिक ये प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का मामला लग रहा है। लेकिन, महिला के पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली 25 वर्षीय कलची मंडल के रूप में हुई है। महिला एक बच्चे की मां है। वह यहां कैटरिंग का काम करने आई थी। किसके यहां आई थी। 

किस तरह का कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। फिलहाल इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।


होटल प्रबंधकों के मुताबिक महिला  होटल आई थी। शाम में ही वह अपने कमरे में चली गई थी। इसके बाद क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नहीं है। 

शाम को जब एक स्टाफ छत पर गया तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है। चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है। महिला के परिजनों के आने के बाद ही कोई जानकारी मिल पाएगी।