SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।मुफस्सिल थाने के दूधपुरा गांव में दो दिन पूर्व मारपीट की घटना में घायल अलारधन देवी(72) की मौत हो गई।
आरोप लगाया गया है कि दो दिन पूर्व वह अपनी सास अलारधन के साथ अपनी चाय दुकान जा रही थी इसी दौरान गांव के रमेश साह, जगदीश साह, सरज साह ने घेर लिया व जमीन खाली करने के लिए गाली गलौज करने लगे।
इसी दौरान लोगों घातक हथियार से उनके सिर पर वार किया। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। बीच बचाव के दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई।
हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उनकी सास को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
परिजन पटना ले जाने के लिए बुधवार को पैसे का इंतजाम करने में लगे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में सड़क हादसे में घायल होने की चर्चा थी। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।आवेदन मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई हैं।