2021/03/02

बड़ी खबर : बेगूसराय में बैंक के अंदर घुसकर दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट....पुलिस जाँच में जुटी

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने यूको बैंक में घुसकर दिनदहाड़े 6 लाख 50 हजार रुपए डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। 

घटना चेरिया बरियारपुर के आकोपुर स्थित यूको बैंक में मंगलवार दोपहर हुई। लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने बैंक मैनजर मो. परवेज आलम के साथ मारपीट भी की। 

बैंककर्मियों के अनुसार मंगलवार दोपहर 12:30 बजे 2 बाइक पर सवार 6 की संख्या में नकाबपोश अपराधी आए थे। इनमें से 4 बैंक के अंदर घुस गए और बाकी 2 बाहर में निगरानी कर रहे थे। 

हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। डकैतों ने हथियार के बल पर बैंककर्मियों को बंधक बना वारदात को अंजाम दिया।

धर, घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। बैंक का CCTV फुटेज किसी के हाथ नहीं लगे इसलिए बैंक के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। 


पुलिस ने बैंक मैनेजर से घटना जानकारी ली। SP अवकाश कुमार ने बताया कि बैंक में हुई वारदात की जांच की जा रही है। बैंक और उसके आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।